कांग्रेस की लिस्ट जारी, रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। पिछली बार अमेठी में राहुल गांधी की हार और हाल ही में सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से यह सवाल उठ रहा था कि गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इन दोनों सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज यानी शुक्रवार को ही है। ऐसे में ऐन वक्त पर पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। केएल शर्मा, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। इसी के साथ प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे की अटकलों पर विराम लग गया। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की।

 

 

 

 

 

 

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज