ग्राम पंचायत सीरियागढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा राज चौहान सहित पंचों ने ली शपथ, ग्रामीण विकास का लिया संकल्प,,,,

राजधानी से जनता तक

सक्ति।भुवन चौहान।डभरा । डभरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सीरियागढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा राज चौहान के साथ ग्राम पंचायत सिरियागढ के 10 पंच और राठापाली के 3 पंचों ने भी विधिवत शपथ ली। सभी जनप्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत सीरियागढ़ के वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे। सरपंच मनीषा राज चौहान ने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता गांव में साफ-सफाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना होगा। उन्होंने सभी पंचों के साथ मिलकर पारदर्शिता और ईमानदारी से विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया।
सभी पंचों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज