जनपद पंचायत फिंगेश्वर में इंद्राणी नेहरू साहू बनीं अध्यक्ष, सतीश यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित

गरियाबंद जिले में जनपद पंचायत चुनाव संपन्न, विकास को मिलेगी नई दिशा

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इसी क्रम में जनपद पंचायत फिंगेश्वर में भी मंगलवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें इंद्राणी नेहरू साहू को अध्यक्ष और सतीश यादव को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद इंद्राणी नेहरू साहू ने सभी जनपद सदस्यों और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया, इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। मैं पूरे निष्ठा, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करूंगी। मेरा पहला और अंतिम उद्देश्य जनपद पंचायत फिंगेश्वर के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा, जिसे मैं सभी के सहयोग से पूरा करूंगी।” वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सतीश यादव ने भी अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि, “जनता और जनपद सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता दूंगा और सभी जनपद सदस्यों तथा अध्यक्ष के साथ मिलकर फिंगेश्वर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।” जनपद पंचायत फिंगेश्वर के इस चुनाव में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी जनपद सदस्य एवं उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी और उनके कार्यकाल में विकास की नई संभावनाओं की उम्मीद जताई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज