जनपद पंचायत देवभोग में भारतीय जनता पार्टी की पद्मलया निधी अध्यक्ष तो सुधीर अग्रवाल को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

राजधानी से जनता तक

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – आज जनपद पंचायत देवभोग में जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर बड़ी उम्मीदों से उभर कर सामने आया है भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सुशील निधी के धर्मपत्नी पद्मलया निधी को जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। तो वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया हुआ, जिसमें सुधीर अग्रवाल ओर देवेन्द्र कुमार ठाकुर के बीच पूर्ण बहुमत सुधीर अग्रवाल को मिला। जिसके चलते सुधीर अग्रवाल को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।देवभोग जनपद पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया हुई सम्पन्न अब यह देखना होगा कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में गई है। क्षेत्रीय राजनीति पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। अब देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कहां तक जनता से किए गए वादे को पूरा करने में सक्षम होंगे और जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे।

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुशील निधी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हम प्रतिबद्ध हैं क्षेत्र की विकास के लिए हम पूरजोर से प्रयास करेंगे तथा जनता से किए गए वादे को क्षेत्र के अंतिम गांव तक विकास का भरोसा दिलाते हैं। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं भाजपा में शामिल हुआ और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के आशीर्वाद एवं जनपद सदस्यों के सहयोग से आज मैं उपाध्यक्ष बना। मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि उपाध्यक्ष का गरिमा को बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास में सहायक के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करूंगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज