कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव: भाजपा के बागी नूतन सिंह ठाकुर की जीत, जिलाध्यक्ष ने कहा होगी सख्त कार्यवाही*

राजधानी से जनता तक कोरबानगर पालिका निगम कोरबा के प्रतिष्ठित सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने 67 में से 33 वोट हासिल कर सभापति पद पर कब्जा जमाया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को मात्र 16 और अब्दुल रहमान को 18 वोट मिले।

गौरतलब है कि नगर निगम कोरबा में भाजपा के पास 45 पार्षदों का विशाल बहुमत था, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 11-11 है। इसके बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की हार न केवल अप्रत्याशित रही, बल्कि पार्टी के भीतर अंतर्कलह को भी उजागर कर दिया है, इस नतीजे ने भाजपा की स्थानीय संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा का ही करता हूँ समर्थन: नूतन सिंह ठाकुर

भाजपा से बागी प्रत्याशि के रूप में नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने खुद को अब भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बताया उन्होंने कहा कि कल भी मैं भाजपा का था और आगे भी रहूंगा, मिलकर हम निगम की विकास के लिए कार्य करेंगे।

पार्टी ने मेरे नाम पर सभापति के लिए लगाई थी मुहर: हितानंद अग्रवाल

भाजपा ने सभापति के पद के लिए मैदान में हितानंद अग्रवाल को उतारा था, उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं पर्यवेक्षक ने मेरे नाम पर मुहर लगाई थी, पार्षद दलों की बैठक में नाम में सहमति भी बनी थी। पार्टी अनुशासन पर कार्य करती है, पार्टी की शीर्ष नेतृत्व ही अब आगे कुछ करेगी।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरोध कार्य करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई : मनोज शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्णयों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे और इस संबंध में प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा जांच करने की बात भी कही गई हैं।

 

मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठनात्मक एकता में विश्वास रखती है। जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की और कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि है।

कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज