जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से आकर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले की पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मध्य प्रदेश से आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं चोरी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।:

गिरफ्तार आरोपी:- 

1. दीपक सिंह नेताम (30 वर्ष), पिता: रामनरेश नेताम, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

2. कमलेश सिंह गोंड (40 वर्ष), पिता: रमेश सिंह गोंड, निवासी: बसंतपुर दफाई, थाना चचई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

3. संतोष सिंह गोंड (51 वर्ष), पिता: स्व. फूलचंद सिंह गोंड, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

पीड़ित ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे के बीच, जब वे अपने परिवार सहित घर से बाहर थे, अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस शिकायत पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 305(ए) एवं 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र मीणा के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की।

तकनीकी साक्ष्यों एवं खुफिया जानकारी के आधार पर मध्य प्रदेश के शहडोल व अनूपपुर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने 23 जनवरी को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

सोने के दो लॉकेट, चांदी की दो जोड़ी पायल,एक चांदी की चेन,एक जोड़ी चांदी की बिछिया, ₹6,000 नकद,चोरी में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी संगठित तरीके से अपराध करते थे, इसलिए उनके खिलाफ धारा 111(2)(ख) एवं 317(4) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है।

इस महत्वपूर्ण सफलता में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, अजय सोनवानी, एसआई संतोष कुमार तांडी, आरक्षक संजय कश्यप, चंद्रविजय चंद्रा, अशोक चौहान, उमेश खूंटे, सुशील यादव एवं डेमन ओग्रे की सराहनीय भूमिका रही।

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोकथाम की जा सके।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज