छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ मुख्यमंत्री निवास में गुरु खुशवंत साहेब ने मनाया जन्मोत्सव

संवाददाता ईश्वर नौरंगे राजधानी से जनता तक 

 

छत्तीसगढ़ शासन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में अपने जन्मदिवस का पावन उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर परम् पूज्य पिता राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में केक काटा गया और प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु खुशवंत साहेब को अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब समाजहित एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय हैं, उनके नेतृत्व में समाज के वंचित वर्गों को नया मार्गदर्शन मिल रहा है।गुरु खुशवंत साहेब ने इस आत्मीयता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज