भाजपाइयों ने भाजपा की स्थापना दिवस पर कमल छाप झण्डा फहरा कर किया गया शत् शत् नमन 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल / राजधानी से जनता तक 

देवभोग -भाजपा मण्डल झाखरपारा कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी की जन्म तिथि पर भारतीय जन संघ से भारतीय जनता पार्टी के रूप में 6 अप्रैल सन् -1980 को स्थापना हुई थी।भाजपा की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला गरियाबंद की वरिष्ठ भाजपा नेता चमार सिंह पात्र व झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा ने भाजपा के पित्र पुरुषों को याद करते हुए नमन किया विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी जो भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे उनके देश के प्रति समर्पण एवं योगदान को याद किया साथ ही भगवानों बेहेरा ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने निवास गृह ग्राम झाखरपारा भाजपा मण्डल कार्यालय पर भाजपा का कमल छाप का झंडा फहराया ।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा जिला मंत्री चमार सिंह पात्र व पूर्व मण्डल अध्यक्ष सीताराम यादव ने भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि भारत माता की अखंडता तथा वैभव हेतु काम करने वाले तथा देश के गरीबों का उत्थान करने वाले विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जिनके पूरे देश में कई करोड़ सदस्य हैं , बेहेरा ने कहा कि हमने भी जनसंघी परिवार मैं जन्म लेकर भाजपा के प्रति पूरे जीवन को समर्पित कर जन सेवा के कार्य को सर्वोपरि मानकर लगातार सेवाएं दे रहा हूं प्रारंभ से लेकर अभी तक करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान से पार्टी एक विशाल एवं विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बना है उन सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आज स्थापना दिवस के अवसर पर शत-शत नमन करता हूं भाजपा को और मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य करता रहूंगा यह संकल्प लेता हूं ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज