पाली के ग्राम पंचायत कोरबी धतुरा में नवीन राशन कार्ड वितरण का कार्य अब- तक अधूरा

राजधानी से जनता तक|कोरबा| छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने लगभग डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों एवं बैनर पोस्टर आदि से पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो भी बदल दिए गए है। मगर कोरबा जिले के पाली ब्लाक के कोरबी (धतुरा) में पूर्व सरपंच संतोसी धनुवार थी अब उसका पति विजय धनुवार सरपंच बन गया मगर आज दिनांक तक नया राशन कार्ड का पूर्ण शासन द्वारा पीडीएफ नहीं मिलने सें आधे आधे राशन कार्ड को बाटने पर जनता में भेद भाव उत्पन्न होने सें आधे राशन कार्ड को नहीं बटा गया है और कुछ राशन कार्ड को बाट भी दिया गया है उसी कारण सें आज भी पुराने राशन कार्ड का उपयोग लिया जा रहा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व खाद्य मंत्री की तस्वीर छपी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उन्हें नए राशन कार्ड नहीं मिले जिसके कारण वह पुराने कार्ड का ही उपयोग राशन लेने हेतु उपयोग में ले रहे है। बता दे कि प्रदेश भर में राशन नवनीकरण की प्रकिया चलाई गई थी , जिसके बाद नए राशन कार्ड बनकर लोगों को वितरित किए गए जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं खाद्य मंत्री की तस्वीर छपी हुई है। लेकिन शासन सें नया राशन कार्ड कि पीडीएफ में नहीं मिला पाने सें सरपंच को बाटने में दिक्कत हो रही है उसी कारण सें अब भी हितग्राहियों तक नए राशन कार्ड नहीं पहुंच पाए है। हितग्राहियों पीडीएस दुकानों में पुराने राशन कार्ड लेकर पहुंचे हुए दिखे। ऐसे में अब तक नए राशन कार्ड हितग्राहियों तक न पहुंच पाना जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के कार्य शैली पर सवाल खड़ा करते है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज