पाली :- ग्राम पंचायत कोरबी धतुरा में नवीन राशन कार्ड वितरण का कार्य अब- तक अधूरा

पूर्व मुख्यमंत्री की छपी तस्वीर वाले कार्ड लेकर दुकान पहुंच रहे हितग्राही

अभिषेक तिवारी

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने लगभग डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों एवं बैनर पोस्टर आदि से पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो भी बदल दिए गए है। मगर कोरबा जिले के पाली ब्लाक के कोरबी (धतुरा) में पूर्व सरपंच संतोसी धनुवार थी अब उसका पति विजय धनुवार सरपंच बन गया मगर आज दिनांक तक नया राशन कार्ड को अपने घर में रखे है आखिर क्या कारण है जों राशन कार्ड वितरण कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है, आज भी पुराने राशन कार्ड का उपयोग लिया जा रहा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व खाद्य मंत्री की तस्वीर छपी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उन्हें नए राशन कार्ड नहीं मिले जिसके कारण वह पुराने कार्ड का ही उपयोग राशन लेने हेतु उपयोग में ले रहे है। बता दे कि प्रदेश भर में राशन नवनीकरण की प्रकिया चलाई गई थी , जिसके बाद नए राशन कार्ड बनकर लोगों को वितरित किए गए जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं खाद्य मंत्री की तस्वीर छपी हुई है। मगर ग्राम पंचायत कोरबी धतुरा में अब भी हितग्राहियों तक नए राशन कार्ड नहीं पहुंच पाए है। हितग्राहियों पीडीएस दुकानों में पुराने राशन कार्ड लेकर पहुंचे हुए दिखे। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार सुशासन तिहार मना रही है एवं शासन की उपलब्धियां एवं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ऐसे में अब तक नए राशन कार्ड हितग्राहियों तक न पहुंच पाना जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के कार्य शैली पर सवाल खड़ा करते है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज