प्रदेश भर से आये हॉकी खिलाडिय़ों का श्रम मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

एल्युमिनियम कप स्पर्धा का लखनलाल देवांगन ने किया शुभारंभ  

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम व उद्योग, वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान बालको में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश भर से आये खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा में हॉकी के लिए बेहतर खेल मैदान और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। श्रम मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरबा में राष्ट्रीय स्पर्धा कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी। बालको के डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मार्गदर्शन व जिला हॉकी संघ के तत्वाधान में आयोजित स्पर्धा में बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, लैलूंगा, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा सहित कोरबा व अन्य जिलों से आए खिलाडिय़ों के बीच राज्य स्तरीय एल्युमिनियम कप स्पर्धा का खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर व हॉकी स्टिक चलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन देवांगन के अलावा सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे, शिव बालक तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, पार्षद मंगल बन्दे, हेमलता निर्मलकर, टेनू प्रसाद, धीरज झा, रश्मि रंजन कश्यप, क्रीड़ाधिकारी आरके टंडन, आरके साहू, वरिष्ठ रविन्द्र साहू सहित अतिथियों का जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति भेंट व पुष्पाहार से स्वागत किया। 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवस चलने वाले स्पर्धा में आमंत्रित खिलाडिय़ों के लिए आवास, खेल मैदान, भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए संघ के पदाधिकारी तारीक कुरैशी, गोपाल महंत, धनराज निर्मलकर, प्रताप चंदन मौर्य, प्रभात सिंह, दुर्गेश नेताम, महेश चन्द्रा सहित बालको के हॉकी खिलाडिय़ों ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज