सजग नागरिक, सख्त प्रहरी: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की नई पहल से जिले में बढ़ेगी सुरक्षा जागरूकता

जांजगीर। जिले में चोरी, नकबजनी, लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने “सजग नागरिक, सख्त प्रहरी” नामक एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत आम जनता को सुरक्षा के प्रति सजग बनाने तथा पुलिस और समाज के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जांजगीर थाना क्षेत्र की शिवराम कॉलोनी में डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा नागरिकों की एक बैठक ली गई। इस दौरान स्थानीय लोगों को उनके सुरक्षा अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में दिए गए अहम सुझाव:

1. “पुलिस आपके लिए जागती है” – गाड़ी का सायरन इस बात का संकेत है कि सोने से पहले यह जरूर जांच लें कि दरवाजे ठीक से बंद हैं, बाहर की लाइट चालू है या नहीं और थाने का नंबर आपके पास है या नहीं।

2. यदि आप घर बंद करके बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना पड़ोसियों और स्थानीय थाना को दें।

3. पड़ोसी आपसी सहयोग से एक-दूसरे के घर की निगरानी करते रहें।

4. मोहल्ले में नया व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

5. फेरीवाले, बर्तन, कपड़ा, कालीन बेचने वालों के बारे में भी जानकारी पुलिस को दें।

6. घरों में CCTV कैमरे लगवाएं और यदि संभव हो तो चौकीदार भी रखें।

7. किरायेदारों की सूचना स्थानीय थाना को देना अनिवार्य है।

8. एक आम नागरिक भी कानून के तहत अपराध रोकने के लिए हस्तक्षेप कर सकता है और अपराधी को पकड़ सकता है।

9. मोहल्ला समिति बनाकर सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

इस तरह की पहलों से न केवल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों में भी आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस और जनता के बीच संवाद व सहयोग से ही एक सुरक्षित समाज की परिकल्पना साकार की जा सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज