गंडई हॉस्पिटल में हादसा :छत में लगे पंखे अचानक महिला के सिर में गिरी,महिला हुए घायल: महिला के सिर में लगे तीन टाके

 

गंगाराम पटेल 

गंडई। गंडई के सरकारी अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला 27 मई को दोपहर के समय अपने पोते के पेट को सेक रहा था, तभी छत में लगे पंखे महिला के पीछे भाग के सिर में सीधे गिर गई, महिला भी अचेत अवस्था में गिर गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के जानकारी अनुसार बता दे कि चंदा बाई देवांगन उम्र लगभग 45 साल ग्राम कोगिया कला निवासी अपने बेटी को डीलवरी कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया है जहां उसकी बेटी को एक पुत्र हुआ,

आगे बता दे कि आज 27 मई को दोपहर तकरीबन 2 बजे चंदा बाई देवांगन अपने नाती के पेट को सेकने के लिए छत के पंखे के ठीक सीधे में बैठकर सेक रहा था,उसको क्या पता था कि आज कुछ हादसा होने वाला है, महिला अपने नाती का पेट सेक रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार पंखे सीधे चंदा बाई देवांगन के पीछे भाग के सिर में गिर गई, पीछे से गिरने से उनके पोते को कोई चोट तो नहीं लगी लेकिन महिला को गंभीर चोटे आई,जैसे ही चोटे आई महिला वही पर बेहोश हो गई,जब डाक्टरों को जानकारी मिली तो तत्काल महिला का इलाज करने पहुंचे। इस हादसे में महिला के सिर में तीन टाके लगे है, फिलहाल चंदा बाई देवांगन अभी खतरे से बाहर है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज