नवपदस्थ एसपी पाण्डेय ने किए थाना प्रभारियों के तबादले

जांजगीर। जिले में हाल ही में पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने पुलिसिंग में कसावट लाने एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था में नए तेवर और कड़ी निगरानी की उम्मीद की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मनीष तंबोली, जो कि बलौदा थाना प्रभारी थे, उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह अब निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, जो पूर्व में बम्हनीडीह थाना प्रभारी थे, को बलौदा थाना की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक अशोक वैष्णव को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं निरीक्षक कमलेश शेंडे को बम्हनीडीह थाना का प्रभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक पारस पटेल को नवागढ़ से स्थानांतरित कर मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है।

 

वहीं उपनिरीक्षक विनोद जटवार, जो कि मुलमुला थाना प्रभारी थे और लंबे समय से मेडिकल लीव पर थे, उन्हें अब रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही सउनि सियाराम यादव को रक्षित केंद्र जांजगीर से स्थानांतरित कर थाना शिवरीनारायण भेजा गया है और सउनि नीतमणी कुसुम को थाना शिवरीनारायण से स्थानांतरित कर बम्हनीडीह थाना में पदस्थ किया गया है।

एसपी पाण्डेय द्वारा किया गया यह फेरबदल जिले में प्रभावी और अनुशासित पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज