आदिवासी किसान से मारपीट का मामला: सर्व आदिवासी समाज आया समर्थन में, कहा: निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

राजधानी से जनता तक|कोरबा|कोरबा में बीजेपी नेत्री द्वारा आदिवासी ग्रामीण से गाली गलौच एवं मारपीट करने के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने एंट्री ले ली है, सोमवार को एसपी कार्यालय में पहुंच कर बीजेपी नेत्री ज्योति महंत पर कड़ी कार्यवाही की मांग समाज के लोगों ने की है, साथ ही SC/ST एक्ट भी एफआईआर में जोड़ने, थाने के सीसीटीवी को जांच में शामिल करने की मांग समाज ने की है।

दरअसल 7 जून को बरेलीमुडा निवासी आदिवासी किसान बलवंत कंवर के साथ मारपीट एवं गाली गलौच की घटना घटी थी, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, पुलिस ने मामले में भाजपा नेत्री ज्योति महंत समेत तीन लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया है।

थाना परिसर के भीतर हुई मारपीट: सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा की हमारे आदिवासी भाई के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है, गाली गलौच करने के साथ थाना परिसर में भी मारपीट की गई है, एवं कार्यवाही का भय दिखाकर लगभग 4500 रुपए की अवैध वसूली भी की गई, मामले में सर्व आदिवासी समाज SC/ST एक्ट के तहत भी कार्यवाही एवं मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

 निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन: सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि पूरे मामले में प्रशासन मामले में मौन रहता है और निष्पक्ष कार्यवाही नहीं करता तो सर्व आदिवासी समाज जिला स्तर पर उग्र आंदोलन करेगा , उन्होंने आदिवासी पर हुए हमले को पूरे समाज के अस्मिता पर हमला करना बताया है।

पुलिस की भूमिका पर समाज ने उठाए सवाल: सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्या छत्तीसगढ़ पुलिस अब राजनीतिक दबाव में कानून की रक्षा के बजाय उसका मखौल उड़ाने वालों का संरक्षण कर रही है?

कार्यवाही को लेकर विधायक ने एसपी को लिखा था पत्र: मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद रामपुर विधानसभा से विधायक फूल सिंह राठिया ने कोरबा एसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कीए थे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज