एक देश, एक विधान – धारा 370 हटाना संकल्प से सिद्धि का प्रतीक : इंजी. रवि पाण्डेय

खोरसी। भारतीय जनता पार्टी के ’’संकल्प से सिद्धि’’ कार्यक्रम के अंतर्गत कोड़ाभाट भाजपा मंडल द्वारा शिव शक्ति कॉलेज, खोरसी के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “एक देश में दो विधान और दो निशान हटाने, धारा 370 को समाप्त करने का कार्य संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में वर्षों पुराने संकल्पों को पूर्ण किया गया है, जैसे – कश्मीर से धारा 370 हटाना, जिसका संकल्प 1952 में लिया गया था, और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, जिसका संकल्प 500 वर्षों से चला आ रहा था। साथ ही, जी-20 की अध्यक्षता जैसे वैश्विक मंचों पर भारत का नेतृत्व भी मजबूत राष्ट्र की दिशा में बड़ा कदम है।

इंजी. पाण्डेय ने कहा कि अब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यशाला का संचालन संयोजक बसंत यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री उत्तम कुमार सोनी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव शक्ति कॉलेज के डायरेक्टर प्रशांत दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा, मंडल महामंत्री राजकुमार साहू, रामकृष्ण सोनी, मंत्री रजनी देवी साहू, दीपक कुमार साहू, पुष्पेन्द्र सिंह, सीताराम उजीर, पुष्पराज त्रिपाठी, नागेन्द्र साहू, पुरूषोत्तम साहू, खेदनाथ साहू, राजेन्द्र आदित्य (बूथ अध्यक्ष, खरौद), विजयलाल आदित्य (पूर्व पार्षद), विजय कुमार यादव, अश्वनी कुमार देवांगन, राखीराम, रंजन प्रसाद, संखनंदन देवांगन, हरीश गिरी गोस्वामी, प्रखर यादव, योगेश भेड़पाल, दुर्गेश देवांगन, मोहन पटेल, राकेश कहरा सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

error: Content is protected !!