पंचायती राज सशक्तिकरण, बस्तर क्षेत्र में एक नई दिशा- खुबलाल ध्रुव

कोंडागांव जिले के फरसगांव में अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा पंचायती राज सशक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज को मजबूत बनाने, ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

अभियान को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रतिनिधियों और आमजन को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ग्राम आगे बढ़ेगा तभी जिला और प्रदेश प्रगति करेगा।

प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंत्री खूबलाल ध्रुव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज सशक्तिकरण केवल नीति नहीं, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्राम पंचायतें स्वाभिमानी नहीं होंगी, तब तक गांवों का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को जानें, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और पारदर्शी शासन व्यवस्था को अपनाएं। खूबलाल ध्रुव ने यह भी कहा कि ग्राम स्वाभिमान ही राष्ट्र निर्माण की नींव है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों को सजग रहना होगा।

उन्होंने पंचायती राज को सशक्त करने के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम करने का आह्वान किया – ग्राम पंचायतों को वित्तीय स्वायत्तता, पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, पंचायतों में पारदर्शिता, महिला और युवा प्रतिनिधित्व को बढ़ावा तथा तकनीक का अधिक उपयोग।

इस अवसर पर पंचायतों में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्वच्छता दीदी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नीतीश द्विवेदी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मनीष सोनी, कामेश्वर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुगा, तरुण साना सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद व जिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज