थाना छुईखदान की सराहनीय कार्यवाही: गुमशुदा नरेन्द्र वर्मा सकुशल दस्तयाब

थाना छुईखदान की सराहनीय कार्यवाही: गुमशुदा नरेन्द्र वर्मा सकुशल दस्तयाब 

 

थाना छुईखदान के प्रयासों से 14 जून से गुमशुदा व्यक्ति को दिनांक 20 जून को सकुशल परिवार से मिलाया गया: पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने फिर दिखाया भरोसा

 

छुईखदान । थाना छुईखदान के अंतर्गत गुम इंसान प्रकरण में नरेन्द्र वर्मा पिता गेंदलाल उम्र 28 वर्ष निवासी मुहडबरी, थाना छुईखदान जो दिनांक 14/06/2025 को अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था, के संबंध में दिनांक 17/06/2025 को थाना छुईखदान में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई थी।

 

आज दिनांक 20/06/2025 को गुमशुदा नरेन्द्र वर्मा अपनी पत्नी के साथ स्वयं थाना छुईखदान उपस्थित हुआ। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन व कानूनी प्रक्रिया उपरांत गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा गया।

 

थाना छुईखदान पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई एवं तत्परता से किए गए प्रयासों के फलस्वरूप गुम व्यक्ति का सकुशल दस्तयाबी संभव हो सका।

 

थाना छुईखदान पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता एवं कर्तव्यपरायणता से यह कार्य संभव हो सका है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज