स्कूल रसोइया हड़ताल पर स्कूली बच्चे अपने घरों से तीन दिन तक खा कर आना होगा भोजन 

चरण सिंह क्षेत्रपाल/ राजधानी से जनता तक

 

देवभोग – छतीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया संयुक्त संघ जिला ईकाई द्वारा प्रांतीय आह्वान पर जिला में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया द्वारा 28 से 30 जुलाई तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बेनर तले अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर भगवान सिंह उईके को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया द्वारा धरना प्रदर्शन करने का तात्पर्य यह है कि, रसोइयों को कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक दिया जाए।

अंशकालीन को पूर्णकालिक कर नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। रसोइया को नियुक्त पश्चात कार्य मुक्त न किया जाए। उक्तानुसार जानकारी देते हुए गरियाबंद स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया जिलाध्यक्ष लता देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन -प्रशासन द्वारा कुछ महीनों बाद यह आश्वासन दिया गया था कि छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया का मानदेय में वृद्धि की जायेगी। कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक दिया जाएगा। तथा 50 प्रतिशत घोषणा पत्र लागू किया जाएगा। लेकिन आज दिन पर्यन्त तक शासन -प्रशासन द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसीलिए आज हमें पुनः दूसरी बार फिर से हड़ताल की पटरी पर उतरना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन को ध्यानाकर्षित करने के लिए पूरे प्रदेश में एक दिन एक ही तारीख को तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।यह हड़ताल शांतिपूर्वक और मांगे पूरी होने तक तीन दिवसीय रखी गई है। अब यह देखना होगा कि छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया संयुक्त द्वारा हड़ताल पर बैठ रहे है, तो स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कि जाएगी अथवा समिति में ही किसी सदस्य को तीन दिवसीय दायित्व दिया जा सकता है।

इस हड़ताल में जिला प्रमुख मुख्य रूप से शामिल होंगे जिलाध्यक्ष लता देवांगन, सचिव महेश्वर सिंह नेताम, उपाध्यक्ष तिरन सिंह नागेश, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पटेल आदि इस हड़ताल में जिला के वरिष्ठ सदस्य व मार्गदर्शन कर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज