कोरबा में भूस्खलन से मुख्य मार्ग बाधित: सतरंगा- गढ़- लेमरू मार्ग में लगा मलबे का ढेर..

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा में भूस्खलन से सतरंगा- गढ़- लेमरू मुख्य मार्ग का संपर्क टूट गया है, लगातार हो रही बारिश से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर मुख्य मार्ग में जा गिरा जिससे दोनों तरफ़ से आवाजाही प्रभावित हुई है।

दरअसल गुरुवार को तड़के से ही भारी बारिश हो रही थी इस दौरान सतरंगा से आगे घटियों में भूस्खलन की घटना देखने को मिली, पहाड़ के एक हिस्से के साथ बड़े झाड़ एवं मलवा सड़क पर बिखर गया है। उक्त घटना से आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के लिए मुख्यालय से आने जाने का मार्ग प्रभावित हुआ है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए उक्त मार्ग को बहाल करने की मांग की है ताकि यातायात फिर से बहाल किया जा सके।

गौरतलब हो कि प्रभावित मार्ग जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे देवपहरी, नकिया सतरंगा जैसे स्थानों के लिए प्रमुख मार्ग है, इसके साथ ही ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए भी यह मार्ग उपयोग में लिया जाता है, उक्त घटना के बाद से ग्रामीणों ने त्वरित समाधान की मांग जिला प्रशासन से की है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज