जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  आज सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर माननीय ओ.पी. चौधरी जी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सद्भाव, सहयोग और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार जनता के उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी, भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्यगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज