राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग का सूचना एवं छायाचित्र प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्र

आमजनों को शासकीय योजनाओं की मिली जानकारी, निःशुल्क पुस्तिकाओं का किया गया वितरण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर मिनी स्टेडियम सुकमा में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जहाँ आम नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में जनसंपर्क विभाग, सुकमा के द्वारा भी एक जानकारीपरक छायाचित्र प्रदर्शनी स्थापित किया गया है। स्टॉल में जिले के 25 वर्षों के विकास, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी मेंपीएम आवास योजना, सरस्वती साइकल योजना से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में हुए सुधार, महतारी वंदन योजना, श्रम विभाग, कृषि विभाग, सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों की सफलता कहानियाँ भी प्रस्तुत की गई हैं। इस दौरान स्टॉल में आने वाले आमजनों को मासिक पत्रिका “जनमन”, सुशासन तिहार 2025, सेवा समर्पण सुशासन, नवाचार की योजनाएँ तथा विकसित भारत की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ जैसे ब्रोशर, पाम्पलेट और पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि जनमन पत्रिका उनके लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि इसमें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समग्र जानकारी मिलती है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होती है। साथ ही, विभागीय योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी ने भी आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। नागरिकों ने शासन की योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने में विशेष रुचि दिखाई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज