विकासखंड खरसिया के मुरा में धूमधाम से हुआ सांसद खेल महोत्सव, श्री महेश साहू ने भरी खिलाड़ियों में ऊर्जा

विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत मुरा स्थित उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया, रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों का जोश, और मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्री महेश साहू ने अपने प्रभावी और ऊर्जावान संबोधन से छात्रों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों में नई ऊर्जा और उमंग का संचार किया, उन्होंने कहा कि ऐसे खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर देते हैं और बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय प्रांगण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक मंचीय गतिविधियों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, मंच पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

श्री महेश साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। विजेता और प्रतिभागियों दोनों को ही समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि खेल का वास्तविक उद्देश्य जीतना नहीं बल्कि खेल भावना और चरित्र निर्माण होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में और अधिक प्रतिभाओं के उभरने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उत्कृष्ट आयोजक टीम व विद्यालय परिवार की सराहना की। मुरा में आयोजित यह खेल महोत्सव न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह और खेल भावना का नया संदेश लेकर आया।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज