सुकमा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापारियों का आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने कलेक्टर–एसपी को सौंपा ज्ञापन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिले में 04 दिसंबर की रात ज्वेलरी व्यापारी की दुकान में हुई डकैती की घटना से व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों ही बढ़ गए हैं। इसी सिलसिले में सुकमा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गंभीर स्थिति से अवगत कराया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष पारस मल बोथरा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में चोरी और आपराधिक गतिविधियों की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि पहले ये मामले छोटे स्तर पर सामने आते थे, परंतु दुर्गा ज्वेलर्स में हुई लूट की बड़ी घटना ने व्यापार जगत की चिंता बढ़ा दी है।

व्यापारियों ने रखी ये प्रमुख मांगें

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों की तत्काल मरम्मत व सतत निगरानी।

जिले में बाहर से आने वाले लोगों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन।

फेरी वालों, मजदूरों और भीख मांगने वालों की नियमित जांच-पड़ताल।

बाजार और मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

जिला मुख्यालय के होटलों–लॉजों में ठहरने वालों का प्रतिदिन विवरण लिया जाए।

सुकमा में किराएदारों के दस्तावेजों की सही तरीके से जाँच सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारी हुक्मीचंद जैन, रोहित चांडक, जसराज जैन, अनिल राठी तथा अमित नाग मौजूद थे।

सुकमा में बढ़ते अपराध पर पहले भी उठ चुकी है आवाज

सुकमा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 शहीद चंद्रशेखर वार्ड की पार्षद श्रीमति कांता राठी ने भी शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर 13 जून 2025 को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

उन्होंने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को सौंपे ज्ञापन में कहा था कि जिला मुख्यालय होने के कारण सुकमा की सुरक्षा बेहद संवेदनशील है। आए दिन असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक प्रकरणों के चलते नागरिक असुरक्षित महसूस करते हैं।

पार्षद राठी ने सुकमा नगर क्षेत्र के कम से कम एक दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करते हुए कहा था कि इससे शहर के हजारों लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज