अंधविश्वास का खौफ: शक के आधार पर महिला की गला रेतकर किया हत्या

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक /कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- बलरामपुर ज़िले के कुसमी विकासखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में अंधविश्वास और शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सीता पति लालमोहन ने अपने गांव की 60 वर्षीय चंद्रकली पर तंत्र-मंत्र करने का शक जताते हुए उसकी टांगी से गला काटकर हत्या कर दी।

शक क्यों हुआ?

बताया जा रहा है कि आरोपी सीता के कुल छह बच्चे थे, जिनमें से चार बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्चा इस समय कुपोषण से जूझ रहा है। बच्चों की लगातार मौत से परेशान सीता को यह भ्रम हो गया कि गांव की चंद्रकली उसके बच्चों पर जादू-टोना कर रही है। इसी अंधविश्वास ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस की कार्यवाही

घटना की जानकारी सरपंच और परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कुसमी थाना पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

आरोपी सीता को गिरफ्तार किया

और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गाँव में दहशत और सदमा

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधविश्वास के कारण इतनी बड़ी घटना होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज