भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर धान बिक्री हेतु रचा गया फर्जीवाड़ा, पटवारी समेत 2 गिरफ्तार।

चंद्रदीप यादव/राजधानी से जनता/राजपुर, बलरामपुर

बलरामपुर :- भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर धान बिक्री हेतु फर्जीवाड़ा करने वाले पटवारी समेत 2 आरोपी को डवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपीगण द्वारा कुल रकबा 29.008 हेक्टेयर की शासकीय भूमि एवं निजी भूमि को पटवारी अजेंद्र टोप्पो एवं वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा छलपूर्वक षड्यंत्र कूटरचित करते हुए भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर धान बिक्री हेतु वीरेंद्र गुप्ता अपने एवं परिवार के सदस्यों का नाम हल्का पटवारी के आईडी से फर्जी तरीके से दर्ज करा देने संबंधी शिकायत जांचोंपरांत प्रमाणित पाए जाने से उक्तआरोपियों के विरुद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी डवरा में अप०क्र० 45/2025, धारा 318,319,336,338,340,61 भा.न्या.सं. दर्ज कर मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना दौरान प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर टीम गठित कर आरोपी 1. वीरेंद्र गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन कोटडीह हा.मु. को दौरा चौकी डवरा थाना पस्ता 2. अजेंद्र टोप्पो पिता जग साय टोप्पो उम्र 46 वर्ष साकिन जमुनिया थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज