मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामि

 राजधानी से जनता तक | रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com