समोदा स्कूल की छात्रा कु. वसुंधरा साहू का राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा के लिए चयन

राजधानी से जनता तक /आरंग 

आरंग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, इंग्लिश मीडियम स्कूल समोदा (विकासखंड आरंग, जिला रायपुर) की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. वसुंधरा साहू का हॉकी अंडर-14 आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 2 से 7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कु. वसुंधरा ने विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। वह विद्यालय की अन्य छात्राओं के साथ हॉकी प्रशिक्षक एथेंस मिंज के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वसुंधरा ने अपने चयन का श्रेय अपने कोच को दिया है।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी छाया राव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी राकेश प्रधान, संस्था के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पटले सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज