बाजार अतरिया के ग्रामीण मारपीट व लूटपाट के हुए शिकार

राजधानी से जनता तक | खैरागढ़ । 13 अगस्त को बाजार अतरिया के दर्जन भर से अधिक ग्रामीण मारपीट व लूटपाट के शिकार हो गए. दरअसल बाजार अतरिया मे डेड़ सौ से अधिक लावारिश मवेशी खेतो का फसल चट कर रहे थे. जिसको जंगल मे चारवाहे के पास शकुशल छोड़ने के लिए गॉव बैठक मे सहमति बनी. उसके बाद गॉव वालों ने पुलिस प्रशासन, एसडीएम, आदि से परमिशन भी ले लिया.रविवार को गॉव वालों ने त्यौहार मनाकर सभी लावारिस मवेशियों को छोड़ने छुईखदान के आगे बिरुटोला व हटबंजा के बीच जैसे ही पहुचे थे कि तीस चालीस की संख्या मे पहुचे लोगों ने बाजार अतरिया के ग्रामीणों को लाठी डंडे से पीटने लगे. वही लूटपाट भी करने लगे. इस बीच अतरिया वाले कइयों का सर भी फट गया.शाम तक यही मजमा चलता रहा. गायों को वापिस गॉव ले जाने दबाव बनाया गया.ग्रामीणों को ज्यादा और परेशानी न हो इसलिए पुलिस सुरक्षा लिया गया. बाद मे पुलिस वापिस भी हो गई. बाजार अतरिया के ग्रामीणों ने रात 11 बजे तक सभी मवेशियों को वापिस ला लिया.

दम तोड़ रही गौठान योजना

एक तरफ सरकार गौठान योजना के नाम पर वाहवाही लूट रही है तो वही गॉव के किसानो को लावारिश मवेशियों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अन्य गाँव से आये लावारिश मवेशी किसानो के फसल को चट कर रहे है. वही शासन की गौठान योजना का लाभ बाजार अतरिया के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है.

सोमवार को गाँव मे हुई बैठक. पुलिस की मौजूदगी मे लिया गया निर्णय14

अगस्त को घटना से परेशान बाजार अतरिया ग्रामीण, पंचायत एवं व्यापारी संघ द्वारा बंद का आवाहन किया गया था जो सुबह से लेकर शाम तक असर देखने को मिला. वहीं मामले की जानकारी खैरागढ़ विधानसभा के विधायक, एसडीएम एवं थाना प्रभारी को दे दी गई थी जो गांव वालों के द्वारा बैठक बुलाकर मामले का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को जानकारी दिया गया था जिसमें एसडीओपी,तहसीलदार एसआई, टी आई, की मौजूदगी में आवारा मवेशियों का उचित व्यवस्था करने के लिए खैरागढ़ एवं छुईखदान थाना से पेट्रोलिंग गाड़ी सुरक्षा प्रदान करते हुए देवरच्चा जंगल छोड़ने के लिए ग्रामीणों के साथ जाएगी एवं मारपीट करने वालों के ऊपर उचित कार्यवाही करने एवं लूटपाट के सामग्री को वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया है वहीं ग्रामीणों ने दो से तीन दिन में अगर मामले का निराकरण सहित मारपीट करने वाले आरोपियों के ऊपर कारवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज