जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – छिंदगढ़ थाना अंतर्गत होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय प्रताप खेस ने की, वहीं थाना प्रभारी श्री रंजीत प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित प्रमुख लोगों में सरपंच श्रीमती सुखमति पुजारी, उप सरपंच डॉ. जितेंद्र सिंह बघेल, सरपंच उरमापाल श्री देवाराम मुचाकी, सरपंच रेड्डीपाल श्री महादेव पदामी, सरपंच कांजीपानी श्री लेऊर, सरपंच पतिनायिकरास श्रीमती प्रमिला दूधी, रामलाल ध्रुव, राजेश पुजारी सहित अन्य सम्मानित नागरिक शामिल थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने को लेकर जनजागरूकता फैलाना रहा। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने की अपील की। सभी उपस्थित जनों ने शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




