होली पर्व पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 55 बल्क लीटर अवैध ओडिशा प्रांत की महुआ शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग -होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगातार पेट्रोलिंग एवं रेड कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 03.03.2026 को थाना देवभोग में पदस्थ पुलिस स्टाफ द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 बल्क लीटर अवैध ओडिशा प्रांत की महुआ शराब जप्त की गई।

पहला प्रकरण में आरोपी ललीन्द्र कश्यप पिता दुर्योधन कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सागौनबाड़ी थाना देवभोग जिला गरियाबंद को खुटगांव से सागौनबाड़ी जाने वाले मार्ग तेल नदी पुल के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 200 पाउच प्रत्येक 200 एमएल कुल 40 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत का घोड़ा छाप महुआ शराब जप्त किया गया।

दूसरा प्रकरण में आरोपी बुटुराम यादव को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से दो पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में कुल 09 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया।

तीसरे प्रकरण में आरोपी तरूण डोंगरे पिता बिलमराम डोंगरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हड़ईकला थाना देवभोग जिला गरियाबंद को देवभोग बेलाट नाला के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पाउच प्रत्येक 200 एमएल कुल 06 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत का लाल घोड़ा छाप महुआ शराब जप्त किया गया। तीनों प्रकरणों में आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना देवभोग में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त होली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना देवभोग पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कुल 08 बाईक जप्त कर कार्यवाही की गई, तथा नाबालिग द्वारा मोटरसाइकिल चलाने वालों के पालक के विरुद्ध, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गरियाबंद पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।

प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी –

1. ललीन्द्र कश्यप पिता दुर्योधन कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी सागौनबाड़ी थाना देवभोग

2.बुटुराम यादव पिता नाभो राम यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नवा गुड़ा थाना देवभोग

3. तरूण डोंगरे पिता बिलमराम डोंगरे उम्र 35 वर्ष निवासी कुम्हड़ईकला थाना देवभोग

जप्त समाग्री :–

कुल 55 बल्क लीटर अवैध ओडिशा प्रांत की महुआ शराब

प्लास्टिक जरीकेन एवं पाउच

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज