सुकमा में लगेगा स्पेशलिस्ट हेल्थ कैंप, कर्नाटक के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा/ जिला प्रशासन की पहल पर सुकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मार्च के दूसरे सप्ताह में स्पेशलिस्ट हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में कर्नाटक से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच और परामर्श देगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हेल्थ कैंप में कैंसर स्क्रीनिंग से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे, जिससे संभावित मरीजों की प्रारंभिक जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही कैंप में ईसीओ (ECO) मशीन के माध्यम से हृदय से संबंधित जांच भी की जाएगी।

इस स्वास्थ्य शिविर में कार्डियक सर्जन, ईएनटी (नाक-कान-गला), ऑर्थो सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए हेल्थ कैंप में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराएं। यह शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज