कुसमी पुलिस कि बड़ी कार्यवाही ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी

कुसमी :- बलरामपुर जिले के कुसमी थाना मे आकर प्रार्थी विनोद सोनी पिता स्वर्गीय बैजनाथ सोनी रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04 मार्च 2026 को होली त्यौहार होने से दिन में दुकान बंद था, दिनांक 05 मार्च 2026 को सुबह पता चला की रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा चांदी, सोने जेवर चोरी कर ले गया दुकान के अंदर घुसकर देखा तो मेरा दुकान में 8 जोड़ी चांदी का पायल, एक नग ब्रेसलेट, एक चांदी चैन , एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ा पुराना सोना का पुराना ग्रहण का दिया हुआ रास और 3 नग गिल्ट का हसुली, तीन नग गिल्ट का चैन चार नग कंचन थाली अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा – 305(a),331(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा पिता रविंद्र पैकरा 22 वर्ष, निवासी बकसपुर, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गए माल 1. कांस का थाली 05 नग, कांसा का प्लेट 05 नग, कांस का कटोरा 01 नग हसली 01 नग, चांदी का ब्रेसलेट 01 नग चैन चांदी 01 नग दो जोड़ी चांदी का पायल,05 जोड़ी गिल्ट कान का 05 जोड़ी टॉप्स संपत्ति आरोपी से बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज