पॉलिटेक्निक कॉलेज में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना मे दिनांक 05 मार्च 2026 को प्रार्थी प्रदीप सिंह निवासी ग्राम बुलगांव जो पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही में चौकीदारी करता है आकर मौखिक एफआईआर दर्ज कराया गया की दिनांक 04 मार्च 2026 को रात में ये और इसका साथी चौकीदारी कर रहे थे रात में ग्राम सुभाष नगर निवासी ओम सरदार व प्रसन्नजीत दोनो पॉलिटेक्निक कॉलेज का गेट फांदकर कॉलेज की छत में लगे 6नग स्ट्रीट एलईडी लाइट को चोरी करके ले गए।चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु वे अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 331(4),305 कायम कर विवेचना में लिया गया।रिपोर्ट कायमी पाश्चात् आज सुबह में ही मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से 6 नग एलईडी लाइट कीमती करीब 21000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम कीमती करीब 100000 रुपए कुल जुमला 121000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज