अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर संभाग में ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’, महिलाओं की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक संचालित होगा, जिसका मुख्य केंद्र इस बार बस्तर संभाग को बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 13 मार्च को कलेक्ट्रेट बस्तर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के साथ होगा।

इस दौरान बस्तर संभाग के सातों जिलों – बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा से आने वाली पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर सीधे सुनवाई कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

महिलाएं अपनी शिकायतों के संबंध में रायपुर स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय (शास्त्री चौक) में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर 9098382225 या ईमेल cgmahilaayog@gmail.com पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से इस विशेष जनसुनवाई अभियान का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं को सामने रखने की अपील की है, ताकि उन्हें त्वरित न्याय और सहायता मिल सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज