3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के तत्वावधान में देवभोग में पहली बार एरो माडलिंग शो का आयोजन 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद/देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में पहली बार एयर माडलिग शो का आयोजन रखा गया था ‌।यह कार्यक्रम देवभोग स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में एनसीसी एयर विंग ईकाई द्वारा यह आयोजन 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। एयर माडलिग शो देखने स्कूली छात्रा छात्राएं,पालक और स्थानीय जनप्रतिनिधि तमाम छोटे-बड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को गति प्रदान देने रायपुर से पहुंचे एयर माडलिंग स्ट्रेक्चर दीपक भूले, सार्जेंट एसके धनोले और विंग कमांडर अर्जुन यादव के कंट्रोल में माडल की प्रस्तुतियां दीं। और इस दौरान कमाडेंट अफसरों ने रेडियो कंट्रोल माडल बैनर शो, कंट्रोल लाइन माडल डॉग फाइट, ड्रोन सर्कल और स्टेटिक माडल की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न स्थानों से स्कूल संचालित हो रहा है, वहीं के स्कूली बच्चे ने शो देखने यह पहला अवसर मिला, वैज्ञानिक पद्धति से उड़ान भरी एरो माडलों को ऊपर उड़ती देखकर खुब आंनद लिया बच्चे ने खुलकर लुत्फ उठाया।शो को लेकर अफसरों ने कहा कि एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) भारत का एक स्वैच्छिक युवा संगठन है, जो स्कूली और कालेजों के छात्र-छात्राओं को सैन्य अनुशासन और नेतृत्व का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाता है।यह युवाओं में देशभक्ति, टीम वर्क और साहस विकसित करता है। जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनें। इससे सेना, नौसेना, वायु सेना का प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने और भी यह बताया कि यह सेना, नौसेना और वायु सेना सहित त्रि-सेवा संगठन के रूप में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए स्वैच्छिक आधार पर खुला है। कैडेटों को छोटे एरो माडलों से अभ्यास करवाकर बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रा कुमारी आराध्या ने बताई कि यह कार्यक्रम में देवभोग क्षेत्र में पहली बार एरो माडलिंग, रेडियो कंट्रोल माडल, बैनर शो, कंट्रोल लाइन माडल डॉग फाइट, ड्रोन सर्कल और स्टेटिक माडल की आकर्षक प्रस्तुतियां बहुत ही सुन्दर ढंग से दिया गया। बहुत अच्छी लगी,एयर फोर्स के कार्य प्रणाली को देखने से देशभक्ति का जज्बा जागृत और इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स उड़ान का अनुभव ज्ञात हुआ।

सेकेंड कमांड एनसीसी आफिसर गणेश सोनी ने बताया कि देवभोग क्षेत्र में यह पहली बार एरो माडलिंग शो का आयोजन हुआ है। विश्वास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चे एनसीसी कैडेट्स से जुड़कर अनुशासित और देशभक्ति बनने के लिए सेना नौसेना और वायुसेना में शामिल होकर चरित्र भाईचारा, धर्मनिरपेक्षण, दृष्टिकोण साहसिक भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना। इससे सेना, नौसेना और वायुसेना का प्रशिक्षण शामिल है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि देवभोग क्षेत्र में पहली बार एरो माडलिंग शो देखने को मिला।यह एक माडलिग है हमारे क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे वास्तम में सेना, नौसेना और वायुसेना में शामिल होकर उड़ानें भरें दिखाई देंगे। आज के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अद्भुत आकर्षक आयोजन के लिए एनसीसी आफिसरों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है