पेंशनर्स संघ करेंगे हड़ताल

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

 

सारंगढ़ । कार्यालय ह० किए पेंशनर समाज रायपुर के पत्र दि० 14 मई 20 के अनुसार राज्य स्तर एवं तहसील स्तर पर 20 अगस्त 26 को सपरान्ह 01 बजे से 04 बजे तक धरना प्रदर्शन कर जिला दण्डाधिकारी, अनुविमान गीय अधिकारी, तहसीलदार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाना है। तद्‌नुसार ह० किए पेंशनर समाज तहसील इकाई बिलाईगढ़ एवं सारंगढ़ के द्वारा भी समस्त पेंशनरों (चाहे किसी भी गुट से संबंधित हो, की ओर से धरना प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन सौपे जायेंगे। इसके लिये मान कलेक्टर महोदय, अनुविभागीय अधिकारी व पुलिस थाना सारंगढ़ को 18 मार्च 26 को लिखित में सूचित कर स्वीकृति ले लिया गया है।

धरना प्रदर्शन के प्रमुख मांग नामांकित है पेशनरी भुगतानों में धारा 49 (6) की प्रक्रिया को समाप्त किया जावे।पेशनरों को 01 जनवरी एवं 1 जुलाई से केन्द्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जावें।

 

छठवे वेतनमान के अनुरूप 01 जनवरी 06 से पूर्व सेवा निवृत कर्मचारियों को 01 जनवरी 06 से 31 अगस्त 08 तक के 32 माह के एरियर्स का भुगतान किया जावें । सातवें वेतन मान के अनुकृय 01 जनवरी 16 से पूर्व सेवानिवृत पेंशनरों को 01 जनवरी 16 से 31 मार्च 18 तक का 27 माह का एरियर भुगतान किया जावें । पेंशनर कल्याण निधि से पेंशनरों को चिकित्सा व्यय का भुगतान किया जावे या केशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जावें। अतः समस्त पेंशनरों से आग्रह है गुट को भुलाकर उप० होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनावें। अपील कर्ता में श्री बीएल चन्द्राकर प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष तहसील इकाई बिलाई-गढ़ साथ में सर्व श्री अमरनाथ खरकर, दशरथ साहू, सुवन खुंटे, सुरेशशुक्ला, सीताराम महेश, शिवनाथ, सीताराम कुर्रे, सुन्दर निराला आदि प्रमुख रहे । श्री चन्द्राकर ने बताया कि – 20 मार्च 26 को 01 बजे गढ़भाठा सारंगढ़ के चन्द्रा भवन में उपस्थित होना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज