(उपभोक्ता जागरूकता कविता – नवागढ़ उपसंभाग)
बिजली बिल की चिंता लेकर, क्यों मन को भरमाते हो!
समाधान योजना आई है, क्यों लाभ न उठाते हो!!
छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने संदेश सुनाया है!
11 फरवरी 2026 के संकल्प से समाधान मार्ग बताया है!!
अब बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को राहत दी गई है!
पुराने बकाया बिल पर छूट की नई राह दी गई है!!
जो उपभोक्ता 31 मार्च 2023 से पहले निष्क्रिय हो गए!
उनके लिए भी राहत के द्वार अब खुल गए!!
बीपीएल उपभोक्ता सुन लो यह अवसर बड़ा खास!
मूल राशि में 75 प्रतिशत छूट, अधिभार पूरा नाश!!
घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत का उपहार मिला!
मूल राशि में 50 प्रतिशत छूट, अधिभार पूरा मिला!!
कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार ने हाथ बढ़ाया!
मूल राशि में 50 प्रतिशत छूट, अधिभार पूरा हटाया!!
अब सुनिए सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं की बात!
जिनका बकाया पुराना है, उनके लिए भी राहत साथ!!
अगर 5 वर्ष से अधिक बकाया है, तो चिंता की बात नहीं!
75 प्रतिशत मूल राशि की छूट, अधिभार पूरा सही!!
अगर 1 से 5 वर्ष का बकाया है, तब भी राहत कम नहीं!
50 प्रतिशत मूल राशि की छूट, अधिभार पूरा सही!!
अब सक्रिय घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए विकल्प तीन!
जिससे हर उपभोक्ता पा सके समाधान नवीन!!
अगर एकमुश्त भुगतान कर दो, तो मिलेगा लाभ महान!
मूल राशि में 10 प्रतिशत छूट, अधिभार पूरा माफ!!
अगर तीन किस्तों में भुगतान करो, तब भी मिलेगा सम्मान!
मूल राशि में 5 प्रतिशत छूट, अधिभार पूरा माफ!!
अगर छह किस्तों में भुगतान करना चाहो, अवसर फिर भी खास!
मूल राशि में छूट नहीं, पर अधिभार पूरा माफ!!
अब नवागढ़ उपसंभाग से जनता को संदेश सुनाया जाता है!
समाधान योजना का लाभ सभी को दिलाया जाता है!!
नवागढ़ और अंधियारखोर डीसी के उपभोक्ता ध्यान लगाएँ!
जेई मोहन्दास बैरागी से संपर्क कर लाभ उठाएँ!!
नांदघाट और मारो डीसी के उपभोक्ता भी देर न करें!
जेई हरीश फरवी से मिलकर अपना समाधान करें!!
संभलपुर डीसी के उपभोक्ता भी यह अवसर पहचानें!
चंद्राकर सर से संपर्क कर अपने बकाया बिल निपटाएँ!!
यह योजना आई है जनता के हित और सम्मान में!
बकाया बिल का समाधान करने के अभियान में!!
आओ मिलकर लाभ उठाएँ, देर न अब लगाएँ!
नवागढ़ उपसंभाग के शिविरों में आकर अपना बिल चुकाएँ!!
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



