रामनवमी पर बालको में भव्य शोभा यात्रा, आस्था और संस्कृति का महा संगम 27 मार्च को

कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजक संस्था हिन्दू क्रांति सेना बालको के अनुसार, 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

शोभा यात्रा आदिका मंदिर, भद्रापारा बालको से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 बालको में समाप्त होगी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर नजर आएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। करमा नृत्य, राउत नाचा, शिव-पार्वती झांकी, अयोध्या झांकी, मां काली झांकी और राधा-कृष्ण झांकी सहित कई राज्यों की झलकियां इस शोभा यात्रा को और भी भव्य बनाएंगी। साथ ही लाइटिंग, डीजे साउंड, आतिशबाजी और फूल वर्षा जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने वाला होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज