छिंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा |जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छिंदगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब और एक महंगी स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश कुमार पोंदी (26 वर्ष) निवासी पटनमपारा, सुकमा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 57,120 मिलीलीटर (लगभग 57 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 26,880 रुपए बताई जा रही है।

जब्त शराब में शामिल हैं:

04 पेटी बीयर (सिंबा कंपनी) – 48 बोतल (650 ml)

03 पेटी गोल्डन गोवा शराब – 144 पौवा (180 ml)

इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा बिना नंबर का काले रंग का स्कॉर्पियो वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है, उसे भी मौके से जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन और एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना छिंदगढ़ टीम द्वारा की गई। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस का संदेश:

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज