केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 65 वीं बटालियन द्वारा गरियाबंद ओड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक दवाइयां किया वितरण 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – दिनांक 24 मार्च 2026, स्थान, ओड, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65 वीं बटालियन द्वारा ग्राम -ओड, जिला गरियाबंद में सिविक एक्शन प्रोग्राम के साथ-साथ एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैम्प) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बटालियन कमांडेंट राधे श्याम सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ उप कमांडेंट सुधेंदर सिंह की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम -पंचायत ओड व आमामौरा के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को सिलाई मशीन, सोलर लैंप, साड़ी, खेती के उपकरण (फावड़ा, गैंती आदि) एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां का वितरण किया गया। साथ ही खाद्य सामग्री भी वितरित कर ग्रामीणों को सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उप कमांडेंट सुधेंदर सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डोबरा (झूम/अवैध) खेती न करने हेतु प्रेरित किया तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए जागरूक किया और समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।

उन्होंने ग्रामीणों को नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में भी जागरूक करते हुए उन्हें भयमुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित किया तथा आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की हर संभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के सिविक एक्शन कार्यक्रम न केवल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक हैं, बल्कि नक्सल गतिविधियों को समाप्त करने एवं क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उप कमांडेंट सुधेंदर सिंह, सहायक कमांडेंट राजीव रत्न, निरीक्षक खुर्शीद अहमद, राम सिंह, ग्राम सरपंच ओड, अर्जुन सिंह सोरी (सरपंच, अममौरा), जिला गरियाबंद के शासकीय चिकित्सक, ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा सीआरपीएफ के अन्य जवान उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज