राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद – कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार, जिले के विकास खण्डों में राजस्व पखवाड़ा- 2026 का आयोजन गरियाबंद जिला अंतर्गत आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंडलवार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 16/03/2026 से 30/03/2026 तक किया जाना है, तो देवभोग विकास के सभी राजस्व निरीक्षक मंडल ग्रामों में राजस्व सेवा पखवाड़ा दिवस संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को राजस्व निरीक्षक मंडल ग्राम झाखरपारा में जिला गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देशानुसार देवभोग अनुविभागीय अधिकारी राम सिंह सोरी के मार्गदर्शन में तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उक्त प्रकरणों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। तथ्य कथनानुसार तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह शिविर केवल कार्यक्रम नहीं है, अपितु यह आम नागरिकों की राजस्व संबंधी त्वरित निराकरण हेतु महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने और भी यह बताया कि अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन त्रुटि सुधार और अन्य लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने शिविर में मौजूद रहे। और उन्होंने जिला प्रशासन ( कलेक्टर)द्वारा सतत् आदेशों के परिपालन में आज 25/03/2026, बुधवार को राजस्व निरीक्षक मंडल झाखरपारा में राजस्व अधिकारी व कर्मचारी नायब तहसीलदार,आरआई,व हल्का पटवारियों को उक्त शिविरों में प्राप्त आवेदनों को मौके पर ही जांच, पंजीयन और निराकरण करने को कहा, इसके साथ ही भू-स्वामियों के खातों में आधार नंबर मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी अद्यतन करने अभिलेख शुद्धता अभियान को प्रभावी बनाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्ठियों में सुधार करने जैसे कार्यों को तत्काल निराकरण किया गया। तथा भू-अर्जन मामले को समय सीमा में निपटारा करने विशेष जोर दिया गया। तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी ने आज के इस शिविर में जाति और निवास प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया शिविर स्थल पर ही लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से पूरी करने तथा ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार -प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर हितग्राही को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण राजस्व उपलब्ध कराना।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




