बूथ कमेटियों को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जिला पदाधिकारियों ने दिया जोर

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में आज 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को झाखरपारा मण्डल में बैठक रखी गई थी, उक्त बैठक में बूथ कमेटी, ग्राम अध्यक्ष, एवं बुथ विस्तार अभियान को लेकर विशेष बैठक रखी गई, जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया गया।

भूपेन्द्र मांझी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के पहुंचते ही कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।देवभोग ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम में पहुंचे। स्वागत के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में संगठन की सक्रियता और उत्साह देखने को मिला।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को जोर

आज मंडल स्तर पर रखी गई बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस संगठन को सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों की मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव तक संगठन को सक्रिय करने और आम लोगों से लगातार जुड़ने की अपील की।

बूथ कमेटी विस्तार के साथ संगठन को मिलेगी नई अभिप्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान बूथ कमेटी, ग्राम अध्यक्ष एवं बूथ विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को लेकर पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया संबोधित

आज के इस कार्यक्रम में ब्लाक, जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने में जोर दिया।

जिला व ब्लॉक से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सुखचंद बेसरा जिला अध्यक्ष, कुंजल यादव जिला उपाध्यक्ष, लोकेन्द्रसिंह कुमुर्रा जिला महामंत्री, भूपेन्द्र मांझी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग, महेश बघेल महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग,लीलांबर मरकाम महामंत्री ब्लाक, मानसिंह दुर्गा उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, प्रेम लाल नागेश मंडल अध्यक्ष झाखरपारा, वासुदेव बीसी सेक्टर अध्यक्ष माड़ा गांव,बिरबाहु चंद्राकर सेक्टर अध्यक्ष दीवान मुड़ा,तुला राम यदु सेक्टर अध्यक्ष कोदोभाठा,भुवेन्द्र मरकाम उपाध्यक्ष ब्लाक, सुरेन्द्र चुरपाल संगठन सृजन प्रभारी मंडल झाखरपारा, सिध्दार्थ निधी ब्लाक पदाधिकारी,टिकेन्द्र बीसी जिला पदाधिकारी गंगा राम मांझी बूथ कार्यकर्ता, सानन्द ध्रुवा आदिवासी जिला उपाध्यक्ष,गुलाब यदु जिला किसान पूर्व उपाध्यक्ष, सुरेश बीसी बूथ अध्यक्ष माड़ा गांव,पुरीत यदु बूथ अध्यक्ष,लोकेश बेहरा युवा कार्यकर्ता, खीर सिंधु बघेल बूथ कार्यकर्ता अमाड,घासी राम नायक बूथ अध्यक्ष दरलीपारा,दुरप सिंह ध्रुव बूथ अध्यक्ष झाखरपारा,शेषमल गिरीराज बूथ कार्यकर्ता कुम्हड़ईकला, अखिलेश मरकाम युवा कार्यकर्ता,हीरा लाल नागेश वरिष्ठ कार्यकर्ता,भवर सिंह सिन्हा युवा कार्यकर्ता दीवान मुड़ा,केशरी नागेश वरिष्ठ कार्यकर्ता,लैबानो चंद्राकर बूथ कार्यकर्ता,चैन सिंह मांझी बूथ अध्यक्ष,लबार सिंह बेहरा वरिष्ठ कार्यकर्ता, व अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है