सरपंच की पिटाई से मर्चुरी कर्मचारी की मौत:मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बवाल, कर्मचारियों ने किया काम बंद

राजधानी से जनता तक कोरबा

जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग मर्चुरी कर्मचारी की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। मृतक बालकृष्ण चनैया की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में भारी बवाल मच गया और कर्मचारियों ने काम बंद कर मर्चुरी में ताला जड़ दिया।

दरअसल घटना 30 मार्च की बताई जा रही है, जब बेंदरकोना के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर एक ग्रामीण के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे थे।आरोप है कि प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी बालकृष्ण चनैया के साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि हमले के दौरान उनका सिर दीवार से टकराया, जिससे गंभीर चोट लगी और सिर में अंदरूनी रक्तस्राव हो गया। पिछले छह दिनों से वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा,मर्चुरी और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया, कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू किया, मांग रखी गई कि आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं होगा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर और सह-अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर लगातार कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करते रहे।मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे । अस्पताल कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की हैं। पुलिस द्वारा मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया हैं। सीएसपी ने बताया कि आरोपी सरपंच को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज