कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों किया गया गठन

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद — छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग के उपाध्यक्ष मंगल सिंह प्रधान व धौराकोट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नागेश के नेतृत्व में ग्राम पंचायत क़दलीमुड़ा में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ का गठन सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत वार समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कदलीमुड़ा में ग्राम पंचायत अध्यक्ष जयचंद नागेश को नियुक्त किया गया। तथा बूथ स्तर पर विभिन्न पदों पर आसीन कर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टीकम सिंह चौहान ,आशाराम नेताम ,सीताराम चौधरी ,दिगचन्द भोई , किशोर बीसी ,छाया देवी नेताम ,पिंकी नेताम ,महंती बाई ,मोहन नायक ,भगत राम नेताम ,मोहन लाल यादव ,बलीराम प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है