राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग -गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल ( अंबेडकर पारा) में भारतीय संविधान के निर्माता और प्रणेता डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मजयंती मनाया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के भूतपूर्व सरपंच पदुनाथ यादव ने बाबा भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र (प्रतिमा)पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पदुनाथ यादव ने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले में हुआ था।भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दिलों और दिमाग से स्मरण करते हैं।उन्होंने और भी यह बताया कि बाबा साहेब ने बहिष्कृत हितकरनी सभा की स्थापना की, भारत में जातिवाद को जड़ से हटाने के लक्ष्य से शिक्षित करना आंदोलन करना संगठित करना का नारा दिया।1990 में भारत के प्रति महान योगदान देने से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
संविधान का निर्माण
भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1948 में कैबिनेट मिशन पर किया गया। संविधान सभा जिसका चुनाव प्रादेशिक विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा परोक्ष रूप से किया गया। पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को सम्पन्न हुई।
डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा प्रारूप समिति की स्थापना 29 अगस्त 1947 को की गई। कुल 07 सदस्य थे। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 साल 11 महिने और 18 दिन लगा।
नवनिर्मित संविधान में 22 भाग,395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी, वर्तमान में अनुसूचियां को बढ़ाकर 12 कर दिया है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूतपूर्व सरपंच पदुनाथ यादव, पूर्व उपसरपंच कवल सिंह नागेश, कांथो राम सोनवानी,समाज सेवक उधव राम सोनवानी,सुफेद सिंह सोनवानी, गणेश लाल हंसराज, मदनलाल हंसराज, उमेश कुमार नागेश,पडू राम कश्यप,मदन नागेश,जयलाल सोनवानी, शिबू राम नेताम,चुलेश्वर नेताम,टीकम नेताम, रामकृष्ण सोनवानी, रघुराज क्षेत्रपाल,टीके राम क्षेत्रपाल, सुभाष सोनवानी, गोपाल नेताम, मनीराम प्रधान,इंदर नागेश,टप्पू सोनवानी, पुनीत राम सोनवानी, लिंग राज सोनवानी,व अन्य सभी अंबेडकर पारा के माता भाई बहनें, युवा युवती व छोटे-छोटे बाल बच्चे की उपस्थिति शोभायमान रहा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




