सुकमा में डेयरी उद्यमिता को मिली नई उड़ान

3 युवाओं को मिला 2.76 लाख का अनुदान, स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में ग्रामीण और आदिवासी अंचलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य शासन की डेयरी उद्यमिता योजना नई उम्मीद बनकर उभर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कलेक्टर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में चयनित युवाओं को स्वरोजगार के लिए अनुदान राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने हितग्राहियों को डेयरी व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत जिले के 3 युवाओं को कुल 2 लाख 76 हजार 494 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें
मुरतोंडा निवासी श्री रमेश कुमार को 93,240 रुपये,
कोंटा निवासी श्री मड़कम विजय कुमार को 90,014 रुपये,
तथा श्री कट्टम विक्रम कुमार को 93,240 रुपये
का अनुदान कलेक्टर के हाथों वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं डॉ. संदीप इंदुरकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हितग्राहियों को डेयरी व्यवसाय के संचालन, पशुपालन प्रबंधन और योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
यह सहायता राशि डेयरी व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में सहायक होगी, जिससे हितग्राही अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर स्थायी आय का स्रोत विकसित कर सकेंगे।
जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को भी नई गति मिल रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज