शबरी नदी तट बनेगा नया पर्यटन हब, सुविधाओं के विस्तार की तैयारी तेज

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के प्रमुख प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने रविवार को चिक्कलगुड़ा स्थित शबरी नदी तट का निरीक्षण कर वहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान वन विभाग के डीएफओ श्री अक्षय भोंसले भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शबरी नदी किनारे विकसित हो रहे पर्यटन क्षेत्र का जायजा लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाए। विशेष रूप से साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री कुमार ने मौके पर मौजूद स्थानीय पर्यटकों से भी संवाद कर उनकी राय जानी। पर्यटकों ने साफ-सफाई, विश्राम स्थल, पेयजल और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शबरी नदी तट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल है, जिसे पर्यटन के रूप में विकसित कर न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। प्रशासन का प्रयास है कि यह स्थल आने वाले समय में जिले का प्रमुख पर्यटन आकर्षण बने।
जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही यहां विभिन्न विकास कार्य शुरू किए जाने की संभावना है, जिससे शबरी नदी तट एक आधुनिक और सुविधायुक्त पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज