माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित चांडक का हुआ सम्मान, भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रोहित चांडक को उनके दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष श्री कोरसा सन्नू तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री रंजीत बारठ ने श्री चांडक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में माहेश्वरी समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री प्रताप दास, श्री रावल गांधी एवं श्री गणेश चांडक भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के विकास और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रोहित चांडक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज