बाबा साहेब के जयकारों से गूंजा भदरा, अंबेडकर प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

पूर्व विधायक इंदु बंजारे ने किया अनावरण, क्षेत्रभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

पामगढ़। ग्राम पंचायत भदरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पामगढ़ इंदु बंजारे उपस्थित रहीं, जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पामगढ़ गौरी छोटू जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, सामाजिक कार्यकर्ता विभीषण पात्रे एवं सरपंच भदरा बिंदु रविकांत काठे , जनपद सदस्य राजू राय, पूर्व जनपद सदस्य पुष्पा उमेश प्रधान ,उपसरपंच मोतिम अमर पाटले,पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अंत में सभी अतिथियों का सरपंच प्रतिनिधि रविकांत काठे ने आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज